नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हमारा आंगन , हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

हमारा आंगन , हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- ब्लॉक संसाधन केंद्र कायमगंज में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया आयोजन से पूर्व सांसद मुकेश राजपूत अध्यक्ष डॉक्टर शरद गंगवार ने मां सरस्वती की चित्र पर दीप प्रज्वलन किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इस दौरान आंगनवाड़ी कार्य कृत्रियों द्वारा 3 से 6 वर्ष के बच्चों को भय मुक्त वातावरण में शिक्षा प्रदान आंगनवाड़ी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
सांसद मुकेश राजपूत ने छोटे-छोटे बच्चे के विकास में सहायक क्रियाकलापों को को बताया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी साथ ही अध्यापकों से अपील की कि वह लोग अपने कार्य को कुशलता के साथ करें क्योंकि आपके पास ऐसे बच्चे आते हैं जो समाज में सबसे निम्न स्तर पर है। अध्यक्ष डॉक्टर शरद गंगवार ने बच्चों के विकास में सहायक तथ्यों पर प्रकाश डाला।
डॉक्टर सुनील सिद्धार्थ ने नारी शिक्षा के सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किया शिक्षक नेता आरेंद्र कुमार सिंह ने बाल वाटिका के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं प्राथमिक अंकीय प्राप्त करने पर विचार व्यक्त किया। खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल ने कहा प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमीकरण किया जाना लक्षित है।शिक्षा मंत्रालय द्वारा निर्धारित निपुण लक्ष्यों की संप्रति प्राथमिक शिक्षा का सुदृढ़ीकरण एवं जन समुदाय के मध्य जागरूकता अति आवश्यक है। इस अवसर पर योगेंद्र कुमार, ज्योति श्याम गौड, राजेंद्र प्रसाद खंड विकास अधिकारी, अमरदीप दीक्षित, निर्देश गंगवार , संदीप, जसविंदर सिंह, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अनुराग पाठक, अमीर सिंह, असमी नाज , मालती देवी आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]