नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वृक्षों की सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक – तेजपाल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

वृक्षों की सुरक्षा के प्रति जागरूक होना अति आवश्यक – तेजपाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- विद्या मन्दिर महाविद्यालय कायमगंज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ग्राम रूटोल प्राथमिक विद्यालय में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन के अवसर पर कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि डॉ0 (प्रो0) तेजपाल सिंह प्राचार्य, विद्या मन्दिर महाविद्यालय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के युवा स्वयं सेविको और स्वयं सेविकाओं को भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा महिला सुरक्षा (मिशन शक्ति) के लिये किये जा रहे प्रयासों के बारे में  बताकर स्वयं सेविकाओं को जागरूक किया। जीवन में वृक्षों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें महाविद्यालय के व्यवस्थापक अरविन्द गोयल ने अपने शब्दों में स्वंयसेवको और सेविकाओं को इसी प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती समक्ष दीपप्रज्जवलित एवं स्वयंसेवकों के द्वारा मॉ सरस्वती की वन्दना प्रस्तुत कर किया गया। इस अवसर पर रा0से0यो0 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 विनोद यादव ने आगत अतिथियों का स्वागत और परिचय कराया साथ ही किये जा रहे कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया। कार्यक्रम में स्वंयसेवको और सेविकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वंयसेविका इन्दु तिवारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो कुलदीप आर्य, मनोज तिवारी, शुभम् यादव, नेहा शर्मा, दिव्यांश शर्मा, धर्मवीर, ऋषभ , केशव मिश्रा, श्यीम , संध्या सहित विद्या मन्दिर महाविद्यालय समस्त प्रवक्ता एवं समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]