महाशिवरात्रि पर सुबह से लगी भक्तों की कतारे, गूंजे महाकाल के उदघोष
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों की भीड़ सुबह से मंदिरों के बाहर मौजूद रही। भोर से ही भक्तों की कतारें मंदिरों के बाहर देखने को मिलीं।
महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के सभी शिवालयों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा दिखाई पड़ा। बुधवार भोर से ही भक्तों की कतार लग गई थी।
शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। महाशिवरात्रि के मौके पर अलग-अलग मंदिरों में भीड़ उमड़ी।
महाशिवरात्रि पर भक्त मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए आतुर दिखे। जिले के शिवालयों में श्रद्धा का ज्वार उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ देवाधिदेव के सामने हाजिरी लगाई गई। शिवालयों में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भगवान शंकर के प्राचीन शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया। जिले में शहर हो या गांव हर जगह शिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में उत्साह दिखा। देवालयों को आकर्षक झालरों से सजाया गया है। मंदिरों पर साज-सज्जा के अलावा धार्मिक कार्यक्रमों के इंतजाम किए गए। शहर के पांडेश्वर मंदिर, शिवालय सहित विभिन्न शिव मंदिर में सुबह से भी भक्तों की भीड़ रही।
श्रद्धालु और कांवरिये हाथों में गंगाजल लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। लंबी कतारों में खड़े होने के बावजूद उनकी आस्था और ऊर्जा बनी रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद दिखा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

