नहर में पानी नहीं आने के कारण किसान परेशान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद /फर्रुखाबाद सिंचाई की समस्या से जूझ रहे किसानों ने नहर विभाग के उच्चाधिकारियों की लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी फर्रुखाबाद संजय सिंह से निचली गंगनहर में टेल तक पानी छुड़वाये जाने की मांग की। पीड़ित किसानों के अनुसार मौसम का रुख बदलला तो पछुआ हवाएं जोर करने लगी। ऐसे सूखती फसलों को बचाने के लिए नहर में पानी का आना आवश्यक है। जानकारी के अनुसार निचली गंगा नहर जिसके सहारे ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों किसान सैकड़ों बीघा फसल की सिंचाई का कार्य करते हैं।
लेकिन इस बार निचली गंगा नहर में पानी नहीं आने के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में किसानों के खेतों में गेहूं सरसों आलू चना मटर ईख तथा चरी के अलावा कुछ किसानों के खेतों में मक्के की फसल भी तैयार हो रही है ऐसे हालातों में किसानों की फसलों को सिंचाई की अत्यंत आवश्यकता है वही मौसम का बदलता रूप तथा पछुआ हवाओं के चलते फसलें मुरझाने लगी हैं जिससे किसानों में मायूसियो का भाव देखा जा रहा है ।। किसानों में राजेश कुमार बृजेश कुमार संजीव कुमार प्रबल संजू राजू राकेश कुमार बबलू आदि तमाम किसानों ने बताया इस वक्त उनके खेतों में तरह-तरह की फसले हो रही इन फसलों को सिंचाई की सख्त आवश्यकता है लेकिन नहर विभाग के उच्चाधिकारियों की लापरवाही के चलते निचली गंगा नहर सुखी है पानी दूर दूर तक नजर आ रहा है कुछ किसानों ने बताया पिछले 15 दिनों से नहर में नहीं आ रहा है इससे पहले पानी की आमद हुई तो उस पर दबंगों द्वारा पहरा लगाया गया था कहीं-कहीं दबंग किसानों ने निचली गंगा नहर में बांध लगाकर पानी रोक लिया जिससे गरीब किसान सिंचाई से मरहूम हो गए थे उधर गरीबी के साए में जीने वाले गरीब किसानों ने खुद की कहानी अपनी जुबानी बयां करते हुए कहा वर्तमान में निजी नलकूप डीजल इंजन पम्प संचालको अथवा निजी संसाधनों के सहारे फसलों को बचाना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है क्योंकि धनाढ्य किसान निजी संसाधनों के जरिए ₹200 प्रति घंटे के हिसाब से सिंचाई का कार्य करा रहे जो गरीब किसानों के हितों में नहीं गरीब किसानों के लिए तो निचली गंगा नहर ही वरदान है जिसके सहारे सैकड़ों हजारों किसान सैकड़ों बीघा फसल की सिंचाई करते हैं लेकिन इस बार एक लंबे समय से निकली गंगा नहर में पानी नही आने के कारण किसानों को इसका अच्छा खासा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।किसानों ने यह भी बताया नहर में पानी नहीं आने की समस्याओं को लेकर किसान नेता राम बहादुर राजपूत तथा जिला सचिव संजय गंगवार के माध्यम से जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से शिकायत की थी के अलाबा निचली गंगा नहर में टेल तक पानी से छुडबाये जाने की मांग की थी नहर विभाग के उच्च अधिकारियों से भी संपर्क किया गया था जिसमें अगले नहर बिभाग के उच्चाधिकारियों ने 2 दिनों के अंदर पानी छुड़वाये जाने का आश्वासन दिया गया था मगर नहर में अभी तक दूर दूर तक पानी नजर नही आ रहा हैं सबसे बड़ी बात यह है निचली गंगा नहर में जहां एक ओर किसान अपनी अपनी फसलों की सिंचाई का कार्य तो करते ही हैं वहीं दूसरी ओर बेजुबान पशु पक्षी भी पानी पीकर जीवन हासिल करते हैं लेकिन इस वक्त कहीं-कहीं ही नहर में पानी देखा जा रहा है जिससे पशु पक्षी ही बामुश्किल प्यास बुझा पा रहे है फिलहाल सिंचाई की समस्याओं से जूझ रहे किसानों ने जिलाधिकारी फर्रूखाबाद के माध्यम से नहर बिभाग के उच्चाधिकारियों से निचली गंगा नहर में ट्रेल तक छुडबाये जाने की मांग की
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

