नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोतवालेश्वर मंदिर पर कन्याभोज व भंडारा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कोतवालेश्वर मंदिर पर कन्याभोज व भंडारा

kanya-bhojan-and-bhandara-at-kotwaleshwar-temple
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में धार्मिक उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर पर अंजलि के लाल को भोग लगाया और भंडारे का आयोजन हुआ। वही रेलवे रोड कोतवालेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हनुमान जयंती मनाई गई और पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। भंडारे में भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर जितेंद्र रस्तोगी, अभिषेक शाक्य, कन्हैया लाल, संगम शाक्य, डॉ अरशद मंसूरी भंडारे की व्यवस्था संभाले रहे। इसके अलावा गमा देवी मंदिर से भव्य हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कोतवालेश्वर मंदिर पर कन्याभोज व भंडारा
शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गमा देवी मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा की शुरुआत हिंदू महासभा के द्वारा निकाली गई जिसमें भगवान राम, हनुमान, परशुराम, शंकर आदि देवी-देवताओं की झांकियों की पूजा-अर्चना व आरती से हुई। शोभायात्रा में भगवान के भजनों की मधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों गल्ला मंडी, लोहाई बाजार, श्यामागेट, बजरिया, तहसील रोड, पुल गालिब तिराहा, चिलाका, पटवनगली, भूसा मंडी चौराहा, पृथ्वीदरवाजा, ट्रांसपोर्ट चौराहा, जटवारा होते हुए ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर पर संपन्न हुई।इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह फूल बरसाकर और आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में भक्ति और उल्लास का माहौल छाया रहा। शोभायात्रा में शिव मंगल, रिंकू कौशल, लखन कौशल, दिलीप, शिवम्, अनुज, संदीप गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। नगर के विभिन्न मंदिरो मोहल्ले में सुंदरकांड पाठ हुआ। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]