अब सीएचसी में मेडिको लीगल रिपोर्ट कंप्यूटराइज्ड मिलेगी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में अब किसी भी तरह की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट हाथ से लिखकर नहीं, बल्कि कंप्यूटराइज्ड मिलेगी। रिपोर्ट गोपनीय रहेगी, इसलिए उसे ऑनलाइन नहीं किया जाएगा।
घायलों से लेकर विवादों तक सभी के मेडिकल परीक्षण का डाटा अब कंप्यूटर में फीड रहेगा। मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट कंप्यूटराइज्ड मिलने लगी है। यह कदम घपलेबाजी रोकने के लिए उठाया गया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. शोभित कुमार ने बताया कि मेडिकल परीक्षण ऑनलाइन तरीके से कंप्यूटर पर तैयार कराया है। सभी डाॅक्टरों के लिए मेडिकल परीक्षण कंप्यूटर पर अनिवार्य हो जाएगा। ड्यूटी करने वाले डाॅक्टरों की लॉगिन आईडी बनाई गई है। जिस पर डाॅक्टर मेडिकल परीक्षण करके अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
गोपनीयता बनाए रखने के लिए मेडिकोलीगल रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं की जाएगी। हाथ से लिखी जाने वाली रिपोर्ट को कंप्यूटर से बनवाना शुरू कराया गया है ताकि किसी भी तरह के घपले की आशंका न रहे। मेडिकल कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट 10-12 दिनों से बनना शुरू हो गई हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

