सीएमओ का सीएचसी में औचक निरीक्षण, अवैध हॉस्पिटल संचालको में मचा हड़कंप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- सीएचसी निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ गंदगी देख हुए नाराज, मरीजों को जाना सुविधाओं का हाल, एक्सरे रूम भीड़ जमा न करने के दिए सख्त निर्देश। वहीं एक बाबू की उपस्थित ना होने पर नाराजगी व्यक्त की। 
गुरुवार को सीएमओ अवनेंद्र कुमार अचानक सीएचसी कायमगंज पहुंचे वह सीधे दवा वितरण कक्ष में पहुंचे जहां उन्होंने दवा वितरण कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों से जानकारी की। कक्ष से बाहर निकल मरीजों से अस्पताल के बारे में वार्तालाप की। डॉ विपिन कुमार से गर्भवती महिलाओं को की दी जाने वाली दवाओं के बारे में पूछा। अधीक्षक कक्ष में अभिलेख देखे जहां बाबू प्रवीण सक्सेना अनुपस्थित मिले। लोगों ने बताया कि बाबू कौन हैं कब आते हैं जानते ही नहीं। रजिस्टर पर हस्ताक्षर कैसे हो रहे पता नहीं। महिला वार्ड में प्रसूताओं के पास कम्बल न मिलने पर कहा कि प्रत्येक प्रसूता को कम्बल अवश्य दिया जाना चाहिए।
अस्पताल में कर रहे नौकरी चला रहे हैं हॉस्पिटल
निरीक्षण के दौरान पत्रकारों ने बस अड्डा के पास चल रहे अवैध अस्पतालों के बारे में पूछा तो सीएमओ अवनेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे जहां दृष्टि पाली हॉस्पिटल में सभी स्वास्थ्यकर्मी नदारद मिले। एक महिला मरीज मिली उसने बताया कि वह प्रेगनेंट थी उसने अपनी सफाई कराई जिसके उससे सात हजार रूपए लिए गए। लेकिन उसके अभी भी रक्तस्राव हो रहा है। इसलिए दिखाने आई हूं डॉ आधा घंटे से कह रहे हैं कि अभी आ रहा हूं। सीएमओ ने अपने मातहतों से पूरे हॉस्पिटल की वीडियो ग्राफी कराई हॉस्पिटल में ओटी, नार्मल डिलीवरी कक्ष,12 बेड, लैब आदि मौजूद मिली। हॉस्पिटल का पूरा स्टॉप हॉस्पिटल छोड़कर मौके से फरार हो गया। सीएमओ अवनेंद्र कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक इस समय क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे हैं। उनको बुलाया है वह रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज लेकर आएंगे। यदि रजिस्ट्रेशन नहीं दिखा पाए तो हॉस्पिटल शुक्रवार को सीज कर दिया जाएगा। उन्होंने अपने साथ चल रहे अधीनस्थों से परी हॉस्पिटल, अनुपम हॉस्पिटल व कृष्णा हॉस्पिटल के संचालकों के पंजीकरण से संबंधित अभिलेख शुक्रवार दिखाने के निर्देश दिए। बिना पंजीकरण वाले हॉस्पिटलों पर कार्यवाही होना तय बताया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

