सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परम्पराओं को जीवित रखते हैं – रजनी तिवारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– सावन झूला महोत्सव में निर्धन छात्राओं को मिली साईकिलें और आर्थिक सहायता
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के सीपी सभागार में आयोजित सावन झूला गीत एवं नृत्य कार्यक्रम में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनोहारी प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्ति रस में रंग दिया। कार्यक्रम में समर्पण सेवा समिति, लायंस क्लब और आईवीएफ द्वारा जरूरतमंद छात्रों को साइकिलें और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, राज्य आयोग की पूर्व सदस्य मिथलेश अग्रवाल, उद्योगपति सत्यप्रकाशअग्रवाल,अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। 
अतिथियों का स्वागत फूलमालाओं और बुके से किया गया। राज्य मंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी प्राचीन परम्पराओं को जीवित रखते हैं महिला कल्याण अध्यक्ष कमलावती सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने नन्हें कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी मन मोह लेती है। सावन गीतों पर हुई नृत्य प्रस्तुतियों में कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान अतिगरीब 9 विद्यार्थियों को साइकिलें और एक बच्ची की उच्च शिक्षा के लिए 80 हजार रुपये फीस उपलब्ध कराई गई। मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, सुनीता सचान, बबीता पाठक, रश्मि दुबे, रजनी गोयल, अमरदीप दीक्षित, पुखराज डागा, अवनीश चतुर्वेदी, देवेंद्र दुबे, आरके बाजपेई समेत कई लोग मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य योगेश तिवारी और शिवा सिंह ने किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

