नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों के लिए प्रेरणादायी हैं फूलन देवी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों के लिए प्रेरणादायी हैं फूलन देवी

l

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– कलम के साथ बंदूक चलाना भी सीखें, बनाए फूलन देवी को अपना आदर्श
कायमगंज / फर्रूखाबाद
सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजेश कश्यप के आवास पर वीरांगना फूलन देवी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान सभा में उपस्थित महिलाओं और पुरुषों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पूर्व जिलाध्यक्ष संजेश कश्यप ने कहा कि फूलन देवी न केवल एक बागी थीं बल्कि भारतीय राजनीति में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी थीं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने 1996 में फूलन देवी को मिर्जापुर से लोकसभा का टिकट देकर सांसद बनाया था। उन्होंने कहा कि फूलन देवी का जीवन उस व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक है जो अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहते हैं। जनता जागृति सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र कश्यप ने कहा कि हमारे समाज का हित केवल फूलन देवी को अपना आदर्श मानने वालों के हाथों में सुरक्षित है। लक्ष्मी देवी ने कहा हमारे समाज में जन्मी वीरांगना फूलन देवी हमारी आदर्श हैं मैं सर्व समाज की नारी शक्ति से कहना चाहती हूं कि उन्हें अपना आदर्श बनाएं जो आपके चरित्र को गंदी नजरों से देखे तो फूलन देवी की भांति उसके चरित्र का चीर हरण कर दें। समाज में सिर उठाकर जीने के लिए कलम के साथ साथ बंदूक चलाना भी सीखें।
कार्यक्रम में बहुजन क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत चक, जीतेन्द्र, ज्ञानचंद कश्यप, इंद्रपाल, विश्राम कश्यप, पिंटू जाटव, वीरेन्द्र निषाद, गौतम कश्यप, मोनू कश्यप, ब्रजरानी, लक्ष्मी देवी, किरन देवी, धन देवी, मधु कश्यप, बिमला कश्यप, निखिल कश्यप, विनय कश्यप, संतराम, संजीव आदि मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]