विभिन्न संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद / कायमगंज :- जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल व कॉलेज के शिक्षक व छात्र पहुंचे। झंडा फहराने के बाद सलामी दी। झंडा फहराने के बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित गीत, कविता, नृत्य आदि पेश किए। शिक्षक व स्टाफ ने एक-दूसरे का राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी।
कायमगंज नगर में सीपी विद्या निकेतन में प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल, शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में निदेशक मोनिका अग्रवाल,सेठ चिरौंजी लाल जूनियर हाई स्कूल संरक्षक सेठ कालीचरण राठौर, विद्या मन्दिर महा विद्यालय में प्राचार्य तेजपाल सिंह, एच ओ अकेडमी में प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला, तहसील कायमगंज में उपजिलाधिकारी अतुल कुमार ने ध्वजा रोहण कर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। 
सीपी इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर एक भव्य, रोमांचक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रिटायर्ड कैप्टन अजयपाल सिंह राठौर (सेना मेडल प्राप्त) एवं विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड कैप्टन धर्मेंद्र सिंह चौहान (थल सेनाध्यक्ष प्रशस्ति पत्र प्राप्त), सीपी विद्यालय समूह कीनिदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशक अंजू राजे एवं प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण कर इस गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने कईमनमोहक सांस्कृतिक नाटकों का मंचन किया गया| संचालन कविता पांडेय ने किया। एमडी ज्योत्सना अग्रवाल प्रधानाचार्य संजय बिष्ट, प्राइमरी विंग की हेड शिवानी दीक्षित आदि रहे|
नगर के सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने ध्वजारोहण किया। छात्रों से देशभक्ति के जोशीले नारे लगवाए। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों नेसभी का मन मोह लिया। देशभक्ति पर आधारित नाट्य प्रस्तुति में छात्रों ने भगत सिंह को फांसी दिए जाने का दृश्य प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित अभिभावक, छात्र और स्टाफ भावुक होउठे। शिक्षकों ने कहा कि हमें आज़ादी का असली अर्थ समझना चाहिए। हमारे पूर्वजों ने अपनी जान की बाजी लगाकर यह देश आज़ाद कराया, और अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम आपसी नफरत, जात-पात और धर्म के विभाजन से ऊपर उठकर “वसुधैव कुटुंबकम” की भावना अपनाएं।
जनपद के विभिन्न दफ्तरों, सार्वजनिक स्थलो, स्कूल, कॉलेज और सरकारी भवनों आदि जगहों पर स्वतंत्रता का जश्न मनाया। नवीन मंडी समिति में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश में व्यापारी नेता संजय गुप्ता अमित सेठ, व्यापार मंडल नवीन मंडी समिति गल्ला आढ़ती परिसर में नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने, पुरानी गल्ला मंडी जटवारा पर व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंशाराम व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रूपेश गुप्ता ने ध्वजा रोहण किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख अनुराधा दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता अरूण दुबे,जितेंद्र रस्तोगी, शिवमंगल कौशल, हिमांशु शर्मा सहित व्यापारी नेताओ ने आजादी का जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें ब्रिटिश शासन के 200 वर्षों के बाद मिली आजादी और उन शहीदों की याद दिलाता है जिन्होंने देश की खातिर अपना बलिदान दे दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


