ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ महिला की मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- दवा लेने आई महिला चिकित्सक को दिखा कर वापस जा रही थी। उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे महिला की मौत हो गई जनपद एटा के थाना क्षेत्र राजा का रामपुर के रहने वाले संतोष कुमार की पत्नी रेशमा (58) गुरुवार को कायमगंज के एक निजी चिकित्सक के यहां दवा लेने के लिए आई हुईं थी। सुबह 7: 41 बजे ट्रेन संख्या 15041 से वह घर वापस जा रही थीं।
तभी उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे महिला के परिवार वालों का रो – रोकर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिवारजनों ने बताया कि महिला के रेखा, पूनम पुत्रियां व एक पुत्र शुभम हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

