17 सितम्बर को श्री गणेश पूजन के साथ श्री रामलीला मंचन का शुभारम्भ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :– श्री राम लीला समिति की एक बैठक सोमवार शाम को स्व. चंद्रप्रकाश अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने श्रीराम लीला मंचन के कार्यक्रम की भूमिका बनाई। बैठक में सर्वसम्मति से 17 सितम्बर को श्रीराम लीला मंचन का शुभारम्भ,23 सितम्बर को श्रीराम बारात,02 दिसम्बर को रावण दहन (दशहरा) एवं 03 सितम्बर को भरत मिलाप, राजगद्दी कार्यक्रम सम्पन्न होगा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल , शंभू दयाल कौशल, अनिल कुमार अग्रवाल,अमित सेठ, संजय गुप्ता, रामप्रकाश यादव, लखपति सक्सेना, पवन गुप्ता, वीरेंद्र राठौर, मुकेश दुबे, सोनू गुप्ता, संजीव कुमार, दीपक राज अरोड़ा, राजेश अगिनहोत्री, मनोज गंगवार, गोपाल गुप्ता अटल, पीयूष गंगवार आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

