संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने देर रात फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
नगर के मोहल्ला बगिया पहलवान बाबा प्रेम नगर आंशिक निवासी महिला राजू मिश्रा वैद्य की पुत्रवधू किरन देवी पत्नी विट्ठल ने देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन जागे तो किरन का शव फांसी पर लटका था। जिसे देख परिवार में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुन पड़ोसियों की भीड़ लग गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा ने फॉरेंसिंक टीम को बुलवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल कमरे का निरीक्षण कर किरन के शव को नीचे उतारा। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतका किरन के भाई हर्षित निवासी दरियावगंज ने बताया कि जनवरी 2020 को किरन की शादी विठ्ठल के साथ हुई थी। उसके एक पुत्र सूर्यांश है । ससुराल वाले उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। आज बुधवार सुबह मोबाइल से सूचना मिली कि किरन ने फांसी लगा ली है तुम लोग आ जाओ। पिता वेद प्रकाश उर्फ करू मिश्रा व अन्य रिश्तेदारों के साथ पहुंचा तो देखा बहिन किरन का शव लटक रहा था पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। मौके पर पुलिस आ चुकी थी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

