जू. डि. बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद की घोषणा होल्ड, सचिव पंकज शुक्ला, उपाध्यक्ष मनीष प्रताप सिंह चुने गए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- जू. डि.मुंसिफ कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को परिसर में सम्पन्न हुआ। जिसमे 68 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों को समकक्ष मत प्राप्त होने पर एल्डर्स कमेटी ने शुक्रवार को निर्णय करने तक घोषणा होल्ड कर दी। 
गुरुवार को बार एसोसिएशन के हुए चुनाव में एल्डर्स कमेटी द्वारा सर्वप्रथम आडिटर पद के वेलट पेपर की गणना शुरू हुई जिसमें नरेन्द्र बाथम को 28 मत प्राप्त हुए वहीं उनके प्रतिद्वंदी प्रणवीत मिश्रा को 34 मत मिले, छः मतपत्र रिजेक्ट हो गए। कोषाध्यक्ष पद पर अनूप कुमार को 30 मत मिले वहीं उनके प्रतिद्वंदी आरेंद्र सिंह को 36 मत प्राप्त हुए, दो मतपत्र रिजेक्ट हो गए। उपसचिव पद पर राजकुमार को 34 मत मिले और उनके प्रतिद्वंदी सर्वेश चन्द्र को 26 मत प्राप्त हुए,08 मतपत्र रिजेक्ट हो गए। सचिव पद पर पंकज शुक्ला को 33 मतपत्र मिले और उनके प्रतिद्वंदी सुखवीर सिंह को 13, सुरजीत सिंह को 13 व परम मिश्रा को मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह को 25 मत प्राप्त हुए और उनके प्रतिद्वंदी नजीब शाह को 22 व अमित कुमार को 15 मत मिले। अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह को 24 मत मिले वहीं उनके प्रतिद्वंदी विनोद कुमार गंगवार को 24 व शफीक खां को 20 मत मिले। अतेंद्र पाल सिंह व विनोद कुमार गंगवार को समान मत मिलने पर एल्डर्स कमेटी ने अध्यक्ष पद की घोषणा होल्ड कर दी।शुक्रवार को अध्यक्ष पद की घोषणा नियमावली के अनुसार की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

