नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महर्षि वाल्मीकि जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  रामायण शिल्पी महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर से धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम दरबार व लवकुश की झांकियों ने मन मोह लिया
रामायण के रचयिता विश्व कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर मंगलवार को वाल्मीकि समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए नगर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना दिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ शिवाला भवन गंगा दरवाजा से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों लोकमान रोड, मुख्य चौराहा, पृथ्वी दरवाजा, जटवारा रोड, गल्ला मंडी, लोहाई बाजार, श्यामागेट और बजरिया से होती हुई नई बस्ती पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में महर्षि वाल्मीकि, राम दरबार और लवकुश की आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में जय महर्षि वाल्मीकि और जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के पिंकू गुरु,सतीश, राहुल, ब्रजेश, सौरभ, अमर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]