RSS का पथ संचलन : संघ के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने नगर में किया आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- तहसील क्षेत्र के कंपिल व कायमगंज नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को पथ संचलन का आयोजन किया। शताब्दी उत्सव के तहत सुबह से दोपहर तक यह कार्यक्रम कम्पिल व कायमगंज नगर में संपन्न हुआ। 
इस पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। उन्होंने अनुशासित तरीके से प्रार्थना की और बौद्धिक विचार सुने। इसके बाद बच्चे, युवा और बुजुर्ग बैंड बाजा के साथ कम्पिल पर्यटन स्थल से होकर नगर भ्रमण किया। कायमगंज में शिवाला गायत्री धाम से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई अपने गंतव्य पर पहुंची।
संघ के अनुसार, इस पथ संचलन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है।
यह आयोजन संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया। 
पथ संचलन से पहले नगर संचालक ने एकत्रित स्वयंसेवकों को संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर संबोधित किया।संघ की स्थापना से लेकर अब तक की महत्वपूर्ण स्मृतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अब विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन बन गया है।
इस अवसर पर शक्ति सिंह गंगवार, नवनीत पाण्डेय, सुमित उर्फ शेखू मिश्रा, शिवम पाठक, शिवांश तिवारी, निशांत गुप्ता, राजेश त्रिपाठी,कायमगंज में पवन गुप्ता, अरुण दुबे, सुनील गुप्ता, अमरदीप दीक्षित, ओमकालेश्वर पाठक, सुनील चक, नरेश बाथम, देवेंद्र दुबे, अमर गुप्ता, अभिनव शर्मा, प्रिंस भारद्वाज, हिमांशू शर्मा, सचिन गुप्ता, शनि गुप्ता, आकाश सहित सैकड़ों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य गणवेश में उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


