नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , SDM कायमगंज बन सुनी ऋचा यादव ने पीड़ितो की फरियाद – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

SDM कायमगंज बन सुनी ऋचा यादव ने पीड़ितो की फरियाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– एक दिन की कार्यवाहक SDM बनीं ऋचा यादव का सपना IAS बनने का

प्रशासनिक सेवा की जिम्मेदारियों और संवेदनशीलता का अनुभव हुआ

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  नगर के रामसिंह इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा ऋचा यादव सोमवार को एक दिन के लिए कार्यवाहक उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बनीं। उन्होंने तहसील परिसर में एसडीएम की कुर्सी संभाली और फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
ऋचा यादव ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके निस्तारण के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर ऋचा यादव ने  बताया कि उनका सपना आईएएस अधिकारी बनकर समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि एक दिन की एसडीएम बनकर उन्हें प्रशासनिक सेवा की जिम्मेदारियों और संवेदनशीलता का अनुभव हुआ। ऋचा यादव को यह जानकर खुशी हुई कि वर्तमान एसडीएम अतुल कुमार सिंह वर्ष 2021 बैच के पीसीएस टॉपर हैं। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने ऋचा यादव को सिविल सेवा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और उन्हें सफलता के लिए प्रेरित किया।
एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऋचा जैसी मेधावी छात्राएं प्रशासनिक सेवा में आकर समाज को सही दिशा प्रदान करेंगी। इस दौरान तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर  व नायब तहसीलदार अनवर हुसैन भी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]