नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जेल में बंद भाई को तिलक लगाने को बेताब रहीं बहिनें – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

जेल में बंद भाई को तिलक लगाने को बेताब रहीं बहिनें

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद (VNEWSLIVE24) :-  जिला जेल में भाईदूज के पर्व पर कैदियों और उनके परिजनों के बीच भावनात्मक मिलन हुआ। बहिनों ने अपने बंदी भाइयों को तिलक लगाकर त्योहार मनाया।
सुबह से ही जेल गेट पर अपने भाइयों से मिलने के लिए बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा जांच के बाद उन्हें शांतिपूर्वक जेल में प्रवेश दिया गया। इस दौरान जेल परिसर में भावुक माहौल देखा गया।
जेल अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि जिला जेल में लगभग 550 बंदी हैं, जिनमें 12 महिला बंदी भी शामिल हैं। भाईदूज के अवसर पर केवल बहनों को भाइयों से मिलने की विशेष अनुमति दी गई थी। इसी तरह, महिला बंदियों को भी उनके भाइयों से मिलने का अवसर प्रदान किया गया।
जेल प्रशासन ने त्योहार के मद्देनजर सभी बंदियों के लिए रोली, चावल और मिठाई की व्यवस्था की थी। अधीक्षक श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि किसी भी बहिन को अपने भाई से मिलने से नहीं रोका जाएगा, और सभी की मिलाई कराई जाएगी ताकि त्योहार की खुशियां जेल परिसर में भी महसूस की जा सकें। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और माहौल शांतिपूर्ण बना रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]