नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्वेतांबर जैन मंदिर में चंचल उत्तम प्रवेश द्वारका भव्य उद्घाटन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

श्वेतांबर जैन मंदिर में चंचल उत्तम प्रवेश द्वारका भव्य उद्घाटन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कम्पिल /  फर्रूखाबाद (VNEWSlIVE24) :- पौराणिक तीर्थ स्थल धर्म नगरी कम्पिल में स्थित श्री विमलनाथ स्वामी जैन श्वेताम्बर तीर्थ में शुक्रवार को नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत और मुंबई के चंचलबेन उत्तमचंद्र विरावत परिवार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
ढोल- नगाड़े के साथ हुए इस उद्घाटन समारोह में मिथिलेश अग्रवाल, प्रमुख समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल और दीपक झबेरी ने मुख्य द्वार का लोकार्पण किया। लक्ष्मीनारायण अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
यह मुख्य द्वार मुंबई के चंचलबेन उत्तमचंद्र विरावत परिवार द्वारा बनवाया गया है। इसे ‘चंचल उत्तम प्रवेश द्वार’ नाम दिया गया है और यह उत्तमचंद्र विरावत की स्मृति में निर्मित किया गया है। जैन श्वेताम्बर मंदिर के महामंत्री पुखराज डागा ने आए हुए सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
आपको बता दें कि कम्पिल 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ के गर्भ, जन्म, तप और ज्ञान कल्याण का स्थान माना जाता है। श्वेताम्बर जैन मंदिर इसी परिसर में स्थित है। इस क्षेत्र का युगों – युगों का इतिहास रहा है। इस मौके पर दीपक झबेरी, मोहित झबेरी, बसंतराज वीरावत, बीणाबेन, किरण राज, कलाबेन, ललित, सुबोध, मोनिका अग्रवाल, कुसुम जैन, लक्ष्मी अग्रवाल, अरुणा डागा ऋषभ गुप्ता, कृपा शंकर सैनी, आदेश वर्मा, नितिन मिश्रा, आर्यन यादव, राजेंद्र प्रजापति, नीरज पाण्डेय, नोहिल खां, आलोक राजपूत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]