नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेंगी दस किलोमीटर पद यात्रा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेंगी दस किलोमीटर पद यात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह वार्ता शनिवार को मोहल्ला आवास विकास स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कृषि राज्य मंत्री रामलखन सिंह राजपूत ने की। इसमें ‘विकसित भारत पदयात्रा’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।
पूर्व मंत्री रामलखन राजपूत ने बताया कि युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ‘माई भारत’ (MY BHARAT) के माध्यम से इन पदयात्राओं का आयोजन कर रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाना, समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता को मजबूत करना है।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के ‘जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण’ के दृष्टिकोण से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। विशेष रूप से ‘अमृत पीढ़ी’ यानी आज के युवाओं की भूमिका पर जोर दिया जा रहा है।
जिला स्तरीय पदयात्राएं 31 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 25 नवंबर 2025 तक चलेंगी। जनपद फर्रुखाबाद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तीन दिनों तक 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी।
पदयात्रा से पहले स्थानीय लोगों में माहौल बनाने के लिए स्कूल, कॉलेज और अन्य स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनमें निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी और नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, युवाओं के बीच ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन और ‘गर्व से स्वदेशी’ का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक वीरेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विमल कटियार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]