अप्रतिष्ठित थाना प्रभारी मोनू शाक्य ने अमृतपुर वासियों को बताया कमीना, ऑडियो वायरल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- जनपद के थाना अमृतपुर की कमान 21 फरवरी 2025 को मोनू शाक्य को अमृतपुर थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया था । यह तैनाती मीनेश पचौरी के तबादले के बाद हुई। मीनेश पचौरी को लाइन हाजिर करके लाइन में भेज दिया गया था। मिनेश पचौरी के कार्यकाल में जनता जनार्दन के साथ न्याय होता था जब से मोनू शाक्या ने अमृतपुर थाने का पदभार संभाला तब से क्षेत्र में क्राइम पनपता जा रहा है। गरीब जनता का काम तक थाने में नहीं होता है जब तक चढ़ावा नहीं चढ़ जाता है तब तक गरीब की कोई सुनता तक नहीं है। और पूर्व में रहे कप्तान विकास कुमार द्वारा सत्य निर्देश दिए गए थे कि जांच कर ही मुकदमा दर्ज किया जाए। अब तो पता नहीं था ना अध्यक्ष को कौन सी बूटी मिल गई है जिससे बिना जांच किए क्रास मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। हाल ही में अप्रतिष्ठित थाना अध्यक्ष की की एक रिकॉर्डिंग ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह अमृतपुर वासियों को कमीना शब्द का प्रयोग कर रही है। हालांकि हम इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। यह रिकॉर्डिंग ऑडियो एक पत्रकार द्वारा केवल यह पूछा गया था कि मैडम जो शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया है कि मेरी एप्लीकेशन को थाना अध्यक्ष द्वारा फेंक दिया गया है इसी बात पर खुन्नस खाकर थाना अध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता के लिए कमीना शब्द का प्रयोग कर दिया। जिसके बाद क्षेत्र की जनता काफी नाराज नज़र आ रही है। पत्रकारों ने इस मामले से जिले की पुलिस कप्तान को भी अवगत कराया है। लेकिन छुटभैय्ए की मेहरबानी के कारण सत्तापक्ष भी खामोश है ! अमृतपुर वासी पूछ रहे हैं आखिर क्यों?
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

