प्राचीन हनुमानगढ़ी में हजारों श्रद्धालुओं ने चखा भंडारे का प्रसाद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पर भक्तों ने कार्तिक पूर्णिमा पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जहां हजारों की संख्या में महिला पुरुष व बच्चों ने भंडारे का प्रसाद चखा। इससे पूर्व हनुमानगढ़ी मंदिर में रामायण का अखंड पाठ किया गया। सुबह 11:00 बजे सर्वप्रथम साधु संतों व कन्या भोज के साथ भंडारी का शुभारंभ हुआ जो की देर रात्रि 10:00 बजे तक चलता रहा। वही शिवालय मंदिर के पास से वाहनों द्वारा बुजुर्ग व महिला यात्रियों के लिए आने जाने की निशुल्क व्यवस्था मंदिर सेवकों को द्वारा कराई गई थी। इस अवसर पर पवन गुप्ता नरेंद्र गुप्ता सुरेश चंद्र मिश्रा केशव मिश्रा सुधाकर दुबे सहित भारी संख्या में मंदिर कारसेवक व्यवस्थाओं में लगे रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

