नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दि. सहकारी चीनी मिल का 51वां पेराई सत्र शुरू,डीएम ने हवन पूजन कर किया शुभारंभ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

दि. सहकारी चीनी मिल का 51वां पेराई सत्र शुरू,डीएम ने हवन पूजन कर किया शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :–  सहकारी चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और अन्य अधिकारियों ने हवन पूजन के साथ 51वें पेराई सत्र का उद्घाटन किया।
मिल प्रशासन के अनुसार, अब तक 32 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया जा चुका है। किसानों को समय पर गन्ना मिल पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर, जिलाधिकारी ने बैलगाड़ी से गन्ना लाए सोतेपुर निवासी किसान सुखराम और ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लाए ममापुर निवासी एक किसान का गमछा व फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
इस वर्ष गन्ना पेराई का लक्ष्य 17 लाख क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष के 16 लाख क्विंटल के लक्ष्य से अधिक है। हालांकि, इस बार तराई क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण गन्ने की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
जिलाधिकारी ने इस दौरान कांटा और वाट का भी विधिवत पूजन किया। उन्होंने चेन में गन्ना डालकर पेराई की शुरुआत की। इस अवसर पर चीनी मिल प्रबंधक शादाब असलम, उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह और उपसभापति सावन कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]