नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ महिला, युवक घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ महिला, युवक घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  रिश्तेदारी में बाइक द्वारा पुत्र के साथ जा रही अधेड़ महिला की अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। चालक महिला को कुचलते हुए ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।
क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी सितारा बेगम (50) पत्नी इनामशेर अपने पुत्र मन्नू के साथ बाइक संख्या UP 76 AS 7653 द्वारा गांव से राजा का रामपुर के रहने वाले रिश्तेदार की घर गमी में शामिल होने जा रही थी। तभी ग्राम रायपुर चौराहा से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन सड़क पर तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे महिला उछल कर रोड पर जा गिरी ट्रैक्टर इतना तेज गति से था कि चालक महिला को कुचलते हुए ट्रैक्टर लेकर भाग गया। वहीं मन्नू गंभी रूप से घायल हो गया। महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल हो रहा था। कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के तीन पुत्र फरीद खान, शम्मू, मन्नू व चार पुत्रियां शादरीन, फरीन, नन्नू, विसरा हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]