महिला के पेट से निकाला 13.5 किलो का ट्यूमर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- जिला अस्पताल लोहिया में डॉक्टरों ने एक हाई-रिस्क सर्जरी में बड़ा चमत्कार कर दिखाया। अस्पताल की सर्जिकल टीम ने 45 वर्षीय महिला के पेट से 13.5 किलो वजनी विशाल ट्यूमर निकालकर उनकी जान बचा ली। यह अद्भुत सर्जरी मेजर डॉ. रोहित तिवारी और उनकी टीम ने पूरी की।
डॉ. रोहित तिवारी ने बताया कि महिला पूजा कई महीनों से पेट की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। ट्यूमर लगातार बढ़ता जा रहा था, जिससे उसे आंतों में रुकावट, पेशाब रुकना, तेज दर्द, भूख कम लगना, चलने-फिरने में कठिनाई हो रही थी| जांच में पता चला कि पेट में 13.5 किलो का खतरनाक ट्यूमर मौजूद है, जो आंतों व मूत्राशय को बुरी तरह दबा रहा था। निजी अस्पतालों ने 5 लाख से अधिक खर्च बताया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर ने मरीज को एम्स दिल्ली रिफर किया| एम्स दिल्ली ने सर्जरी की तारीख दो साल बाद की दी। इस बीच मरीज की हालत तेजी से खराब होती जा रही थी और तत्काल सर्जरी ही एकमात्र विकल्प बचा था। केस की गंभीरता को समझते हुए तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। यह सर्जरी किसी भी बड़े सुपर स्पेशलिटी संस्थान के लिए भी चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। पूरा 13.5 किलो का विशालकाय ट्यूमर सुरक्षित हटाया गया| मूत्राशय में बनी रुकावट दूर हुई, मरीज को जीवन के खतरे से बाहर निकाल लिया गया, आंतों पर पड़ा दबाव खत्म किया गया| टीम में मेजर रोहित तिवारी, एनेस्थीसिया डॉ. अमिताभ, डायग्नोसिस एवं ब्लड सपोर्ट डॉ. जगमोहन, नर्स अनीता, लाल जी, नर्स रेनू में शामिल रहीं|
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

