नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मंदिर में चोरी ,चोरों ने आभूषण और नकदी चुराई – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मंदिर में चोरी ,चोरों ने आभूषण और नकदी चुराई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- क्षेत्र के गऊटोला गांव में स्थित एक निजी मां दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। बीती रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और देवी के आभूषणों सहित नकदी चुरा ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह मंदिर गऊटोला निवासी मदनलाल पुत्र इतवारी लाल का है। मंदिर के निचले हिस्से में एक हॉल है, जबकि ऊपरी मंजिल पर मंदिर के पास एक कमरा बना हुआ है। चोरों ने रात में मुख्य गेट का ताला तोड़ा और मंदिर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे का ताला भी तोड़ा और अंदर रखे मां दुर्गा के आभूषणों को चुरा लिया। मदनलाल के पुत्र रंजीत कुमार ने बताया कि चोरी हुए आभूषणों में सोने-चांदी के मुकुट, कुछ नकदी और उनकी मां के कानों के झाले शामिल हैं। रंजीत कुमार, जो हथियापुर में रहते हैं और वहीं नौकरी करते हैं, उन्हें देर रात ग्रामीणों द्वारा चोरी की सूचना मिली। वह सुबह गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके पिता लगभग पांच माह पहले दिल्ली – नोएडा चले गए थे, जिसके बाद से मकान और मंदिर में ताला लगा हुआ था।
घटना की सूचना देर रात ही पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]