41वां मासिक सुंदरकांड पाठ भक्तिमय एवं संगीतमय से संपन्न
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- श्री बालाजी महाराज की कृपा एवं गुरुदेव महाराज के आशीर्वाद से बालाजी के दीवाने परिवार द्वारा आयोजित 41वां मासिक सुंदरकांड पाठ बहुत ही भक्तिमय एवं संगीतमय तरीके से संपन्न हुआ । सभी भक्तों ने श्री बालाजी महाराज एवं अन्य देवताओं की पूजा करने के उपरांत सुंदरकांड पाठ का श्रवण किया। प्रियंका अग्रवाल ने बहुत ही मधुर तरीके से बाबा के भजनों को गाकर सुनाया। सभी भक्त बहुत ही आनंदित एवं उत्साहित नजर आए। मनोज कौशल ने राधे रानी के भजनों को गाकर भक्ति विभोर कर दिया। श्री बालाजी महाराज की भक्ति में सभी भक़्त आनंदित होते हुए नजर आए। 
सुंदरकांड पाठ के बाद सभी भक्तों ने हनुमान चालीसा के पाठ को संगीतमय तरीके से किया। तत्पश्चात सभी भक्तों ने प्रथम पूज्य आराध्य श्री गणेश जी, श्री रामचंद्र भगवान, श्री बालाजी महाराज, श्री प्रेतराज सरकार, श्री खाटू श्याम बाबा की आरती उतारी। बाद में सभी भक्तों ने प्रसाद वितरण कर जलपान किया एवं कार्यक्रम का समापन हुआ ।श्री बालाजी महाराज के भक्त पियूष अग्रवाल ने बताया कि जो भक्त श्री बालाजी महाराज के सामने अपनी अर्जी लगाता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से प्रियंका अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, शुभी गोयल, प्रिया अग्रवाल, नीरज अग्रवाल,ऊषा अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, सीमा गुप्ता, मानवी गुप्ता, अमित अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, मुक़्ता अग्रवाल, रोली गुप्ता, नेहा अग्रवाल, क्षमा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, पलक अग्रवाल, नीति मित्तल, हेमा अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, राजीव गुप्ता, पूनम गुप्ता, रितु गुप्ता, नेहा रस्तोगी, सीता शर्मा, रश्मि कौशल, शंभू शरण अग्रवाल, कामिनी अग्रवाल, अनार सिंह, ऋषभ शाक़्य, मंगलम शुक्ला, मनोज कौशल, अमित द्विवेदी, मृदुल अग्रवाल, हुकुमचंद वर्मा, बीना वर्मा, अभिजीत वर्मा, राहुल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रोहित मित्तल, अमित अग्रवाल, अनु अग्रवाल, जसविन्दर गंगवार, विमल कुमार आदि अन्य भक्त उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


