नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छेड़छाड़ का विरोध करने युवती को पीटा, शांतिभंग की कार्यवाही पर उठाया सवालिया निशान , सीओ को सौंपा ज्ञापन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

छेड़छाड़ का विरोध करने युवती को पीटा, शांतिभंग की कार्यवाही पर उठाया सवालिया निशान , सीओ को सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– कोतवाली पुलिस ने बदला दी तहरीर – युवती के पिता ने लगाया आरोप 

– पुलिस अधीक्षक आरती सिंह से न्याय की गुहार लगाई, फिर भी नहीं हुई कार्यवाही

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक दिसंबर को कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी थी कि वह जिस समय कोचिंग पढ़ने आ रही थी उसके गांव के तीन लड़कों ने उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ की विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवको शांति भंग की कार्रवाई कर उन्हें अभय दान दे दिया। इसके बाद आक्रोशित युवकों के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक आरती सिंह से न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। गुरुवार को जनता जागृति संगठन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, नरेश बाथम चंदन कोरी, संजेश कश्यप , सुशील, ज्ञानचंद्र, रामकुमार लगभग 10 -12 महिलाओं व युवती के साथ सीओ राजेश कुमार द्विवेदी के पास पहुंचे और ज्ञापन सौंप कर नियमानुसार कार्यवाही की मांग की।
युवती के पिता ने बताया कि पुलिस को उन्होंने जो तहरीर दी थी, पुलिस ने उस तहरीर पर दर्ज मुकदमा ना कर दूसरी तहरीर लिखवाकर आरोपियों को बचाने के लिए शांतिभंग की कार्यवाही कर दी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]