युवक की आत्महत्या: पत्नी, पड़ोसी युवक गिरफ्तार,उकसाने के आरोप में पुलिस ने दोनों को जेल भेजा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर से सटे गांव घसिया चिलौली में एक युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और एक पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई जांच में दोनों के बीच लगातार बातचीत और घर आने-जाने के साक्ष्य मिलने के बाद की गई।
नगर से सटे गांव घसिया चिलौली निवासी सतीश चंद्र के 24 वर्षीय पुत्र शिवमंगल उर्फ शिवा ने 10 दिसंबर को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिवमंगल की पत्नी संजना और पड़ोसी युवक अनुज गौतम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था।
तहरीर में आरोप लगाया गया था कि शादी के बाद पत्नी के व्यवहार और पड़ोसी युवक से नजदीकी के कारण शिवमंगल मानसिक रूप से परेशान था। विवेचना अधिकारी मंडी चौकी प्रभारी बलबीर सिंह दांगी ने बताया कि जांच में पत्नी और पड़ोसी युवक के बीच मोबाइल पर बातचीत के ठोस साक्ष्य मिले हैं। युवक का घर आना-जाना भी सामने आया है।
पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि युवक ने प्रताड़ना से तंग आकर ही आत्महत्या की थी। इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित पत्नी संजना और अनुज गौतम को रविवार सुबह 9:30 बजे चीनी मिल रोड से गिरफ्तार किया गया। वे भागने की फिराक में थे।
मेडिकल परीक्षण के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना गंभीरता से जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

