नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भगवान पार्श्वनाथ की 1600वीं जयंती मनाई , पालकी पर विराजमान पार्श्वनाथ की निकली शोभायात्रा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भगवान पार्श्वनाथ की 1600वीं जयंती मनाई , पालकी पर विराजमान पार्श्वनाथ की निकली शोभायात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- 
नगर में दिगंबर जैन समाज ने भगवान पार्श्वनाथ की 1600वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर नगर में एक पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला।
सोमवार दोपहर को दिगंबर जैन समाजजनों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जैन मंदिर से पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। भगवान पार्श्वनाथ को पालकी में विराजित कर नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से भ्रमण कराया गया।
शोभायात्रा के दौरान भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे और बैंड बाजों पर भक्ति गीतों से पूरा नगर गूंज उठा। गली-गली में श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर धर्म लाभ लिया। जैन समाज की महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे इस पावन अवसर पर उत्साहपूर्वक शामिल हुए।जैन समाज के लोगों ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ का जीवन अहिंसा, सत्य और तपस्या का प्रतीक है, और उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।
इन आयोजनों में धार्मिक अनुष्ठान और प्रवचन हुए, जिनके माध्यम से अहिंसा और धर्म का संदेश प्रसारित किया गया।
सुबह अभिषेक, शांतिधारा और पूजन जैसे विशेष अनुष्ठान भी किए गए। पार्श्वनाथ जयंती हर साल पौष मास के कृष्ण पक्ष की दशमी (कभी-कभी एकादशी) को मनाई जाती है। देशभर के जैन मंदिरों में इस दिन विशेष आयोजन होते हैं।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पालकी शोभायात्रा के दौरान मौजूद रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]