नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रधान की शिकायत पर समूह सखी पद मुक्त – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्रधान की शिकायत पर समूह सखी पद मुक्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  ग्राम प्रधान द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई शिकायत पर जांच समूह सखी पद गलत तैनाती निरस्त की गई।
शिकायत में लगाई गई आख्या में बताया गया कि जाँच अनुराग सक्सैना स.वि.अधि. (आई.एस.बी.) के द्वारा करायी गयी। जिसमें किरन देवी ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत नरैनामऊ के द्वारा की गयी मूल शिकायत में श्वेता मिश्रा का चयन समूह सखी पद पर गलत किया गया है की जॉच हेतु नगर पालिका कायमगंज से प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अन्तर्गत श्रीमती श्वेता मिश्रा को आवास आवंटन का प्रमाण मांगा गया उनके द्वारा आवास बेबसाइड से डाउनलोड कर रिपोर्ट उपलब्ध करायी गयी जिसमें स्पष्ट है कि श्वेता मिश्रा पत्नी शिवनरायन को वर्ष 2017
में आवास का आवंटन किया गया है। उपरोक्त तथ्यों व नगर पालिका कायमगंज से प्राप्त रिर्पोट के आधार पर शिकायत सही पायी गयी व श्वेता मिश्रा को समूह सखी के पद से हटाये जाने की कार्यवाही करने हेतु ग्राम संगठन / संकुल समिति को
आदेशित कर दिया गया हैं। प्रधान के आरोप कि मनमाने तरीके से राशन भाडे का भुगतान किया जाना के सम्बन्ध में पूर्व में स्थानान्तरित किये गये भाड़े की रिपोर्ट बार – बार मांगने के बाद भी नरेन्द्र कुमार के द्वारा उपलब्ध नही करायी गयी जिसकी
जॉच हेतु अभिलेख नरेन्द्र सिंह के द्वारा उपलब्ध कराये जाने के उपरान्त जाँच कर आख्या पृथक से प्रेषित की जायेगी। नरेन्द्र सिंह के स्थानान्तरण की मांग पर सक्षम स्तर से निर्णय लेकर कार्यवाही किया जाना सम्भव है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]