जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता संपन्न,जिला जज ने किया शुभारंभ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– पूर्व जिला जज ने किया वेट लिफ्टिंग सेंटर का शुभारम्भ
– प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बिखेरा प्रतिभा का हुनर
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- क्षेत्र के गांव रुटौल गांव में जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला भारोत्तोलन एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला जज नीरज कुमार और पूर्व जिला जज केके शर्मा ने किया।
प्रतियोगिता में बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। सब-जूनियर वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में अवंतिका सिंह, 58 किलोग्राम में सोनम सिंह और 69 किलोग्राम में बबली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में संजना और 53 किलोग्राम में दीक्षा ने पहला स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में शिवानी राजपूत ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 58 किलोग्राम भार वर्ग में शिवानी दूसरे और नेहा तीसरे स्थान पर रहीं। 63 किलोग्राम में निधि और 77 किलोग्राम में जूली ने भी पहला स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग में 56 किलोग्राम सब-जूनियर में विष्णु ने प्रथम और आर्यन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 56 किलोग्राम सीनियर वर्ग में आकाश कुमार विजेता रहे। 71 किलोग्राम सीनियर वर्ग में अमन ने प्रथम और दीपक सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 88 किलोग्राम सीनियर वर्ग में फरमान और 94 किलोग्राम सब-जूनियर में रितिक यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेफरी नरेंद्र पाल सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता संयोजक अरुण यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ाना है।
जिला जज नीरज कुमार ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे हर खेल में अधिक प्रतिभावान साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर खेल संघ अध्यक्ष पंकज यादव, सर्वेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, शैलेंद्र यादव, अधिवक्ता शक्ति सिंह गंगवार ,रंजीत यादव, जॉनी गंगवार, बलिस्टर यादव, अरुण यादव, विनय यादव, प्रवीण गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

