नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुविधा शुल्क देने से मना करने पर, किसान नेता के दरोगा ने मारे पटे, किसान नेताओं ने घेरा थाना, सीओ ने 24घंटे में दिया कार्रवाई का आश्वासन, धरना स्थगन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सुविधा शुल्क देने से मना करने पर, किसान नेता के दरोगा ने मारे पटे, किसान नेताओं ने घेरा थाना, सीओ ने 24घंटे में दिया कार्रवाई का आश्वासन, धरना स्थगन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रूखाबाद :- कड़ाके की सर्दी में थाना शमसाबाद पर बड़ी संख्या में डटे किसान ग्राम अध्यक्ष से मारपीट को लेकर देर रात किया थाने का घेराव क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर माने किसान।
आपको अवगत कराते चलें कि कल दिनांक 21.12.2025 दिन रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद के ग्राम अध्यक्ष रफी निवासी पपड़ी खुर्द थाना कायमगंज को उनके छोटे भाई के शादी के रिश्ते में समझौते को लेकर के शमसाबाद के लड़की पक्ष ने प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर दरोगा मिथिलेश यादव जांच के नाम पर रफी को बुलाया और दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया। समझौते के उपरांत लड़की पक्ष को जाने दिया गया रफी को और जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार को वहा रोक करके रखा काफी देर बीत जाने के बाद जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार ने जब जाने के लिए पूछा तो दरोगा मिथिलेश ने कहा कि एस एच ओ साहब से पूछ लूं फिर बताता हूं इसके उपरांत आधा घंटा रुकने के बाद राजेश गंगवार ने पुनः आग्रह किया जिस पर दरोगा मिथिलेश ने सीधे-सीधे सुविधा शुल्क देने को कहा जिस पर जिला प्रचार मंत्री ने बताया कि हम भारतीय किसान यूनियन टिकैत से हैं और हम सुविधा शुल्क नहीं देंगे । जिस पर दरोगा मिथिलेश ने रफी को और उनके साथ आए उनके भाई को अंदर ले जाकर के हाथापाई की और पटे से पिटाई की। जिस पर जिला प्रचार मंत्री राजेश गंगवार ने नाराजगी व्यक्त की तो उनके साथ भी दरोगा मिथिलेश और दरोगा वीर सिंह ने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर के अभद्रता की और गंदी-गंदी गालियां दी । जिसकी सूचना राजेश गंगवार ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार को दी जिस पर जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने तुरंत मामले को समझा और अपनी फेसबुक के माध्यम से जनपद के समस्त जिला पदाधिकारी और संगठन के पदाधिकारी और किसानों से आवाहन किया की बड़ी संख्या में थाना शमसाबाद पर पहुंचे । थाना शमसाबाद का घेराव किया जाएगा । इस कड़ाके की सर्दी में बड़ी संख्याओं में किसान नेता अपने निजी वाहनों से रजाई गद्दा और लकड़ी लेकर के थाना शमसाबाद पर पहुंचे और वहां पर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया। मौके पर थाने का फोर्स मौजूद रहा। थाना प्रभारी रमेश सिंह भी मौजूद रहे जिन्होंने जिला अध्यक्ष से बैठकर वार्ता करने के लिए कहा परंतु जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने वार्ता करने से मना कर दिया और कहा कि जब तक दरोगा मिथिलेश यादव और उनके साथियों पर इसी थाने में मुकदमा दर्ज नहीं होगा और यहां मौके पर पुलिस अधीक्षक महोदया नहीं आ जाती तब तक हम यहां से नहीं उठेंगे। क्योंकि इस थाने पर पुलिस गुंडा गर्दी पर उतारू है यह सुनकर के पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने सीओ मोहम्मदाबाद अजय कुमार को इसकी सूचना दी जो वर्तमान में क्षेत्र के चार्ज लिए हुए हैं लगभग दो घंटे के उपरांत क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय कुमार पहुंचे और उन्होंने जिला अध्यक्ष आग्रह किया कि आपकी जो मांगे हैं वह हमें लिख करके दे दीजिए। जिसकी बात हम पुलिस अधीक्षक महोदया से करेंगे और दोषी पुलिस कर्मियों पर 24 घंटे के अंदर विभागीय कार्रवाई करेंगे। जिस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि हम आपकी बात को मानते हैं और अगर 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो हम पुनः इस थाने का घेराव करेंगे इसके बाद धरना प्रदर्शन को स्थगित किया गया ।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश गंगवार, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य,जिला महासचिव अभय यादव,जिला सलाहकार समिति अध्यक्ष विजय सिंह शाक्य,जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार,जिला सचिव पुजारी कटियार,सदर तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश पाल,कायमगंज तहसील अध्यक्ष कश्मीर गंगवार,रामपुर ढपरपुर प्रधान निरोत्तम राजपूत, भोपत नगला प्रधान पति रविन्द्र, अमिलपुर प्रधान श्याम शाक्य,सदर तहसील उपाध्यक्ष अनुज राजपूत,तहसील महासचिव रजत गंगवार,शमसाबाद ब्लॉक अध्यक्ष सतीश कठेरिया,बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य,कायमगंज ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव,दीपांकर शाक्य,पप्पू गंगवार,अंकित गंगवार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]