नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा,कोतवाली गेट पर शव रखकर कार्यवाही की मांग, कोतवाल ने किया हल्का बल प्रयोग – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा,कोतवाली गेट पर शव रखकर कार्यवाही की मांग, कोतवाल ने किया हल्का बल प्रयोग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– पुलिस ने मेमो रिसीव करने से इंकार कर दिया था।

– परिजन शव लेकर चले गए घर, गुरुवार को शव भीड़ लेकर पहुंची कोतवाली 

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- मंगलवार को ई-रिक्शा दुर्घटना में एक युवक की मौत के बाद बुधवार सुबह परिजनों ने कायमगंज कोतवाली गेट पर शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने मृतक की संदिग्ध मौत का आरोप लगाते हुए कार्यवाही और पोस्टमार्टम की मांग की। भीड़ देख गुस्साए कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी ने भीड़ पर हल्का बल प्रयोग करते हुए अधिवक्ता सहित दो युवकों को कोतवाली में बैठाया। शव को सीएचसी भेजकर वहां पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

यह घटना मंगलवार को कंपिल-रुदायन मार्ग पर स्थित मनिकपुर गांव के पास हुई थी। मोहल्ला बजरिया रामलाल, कायमगंज निवासी 27 वर्षीय सोनू श्रीवास्तव अपने ई-रिक्शा में रस और बिस्किट लादकर जा रहे थे। इसी दौरान ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें दबकर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोनू कायमगंज की एक बेकरी में माल ढोने का काम करते थे और उनकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। परिजनों ने बेकरी से बच्चों और पत्नी के भरण-पोषण के लिए उचित मुआवजे की मांग की। मृतक की पत्नी कल्पना ने बताया कि उनके पति की मौत संदिग्ध है और बेकरी को मुआवजा देना चाहिए।

अचानक भीड़ देख गुस्साए कोतवाल मदन मोहन चतुर्वेदी ने भीड़ पर हल्का बल प्रयोग करते हुए अधिवक्ता सहित दो युवकों को कोतवाली में बैठाया। शव को सीएचसी भेजकर वहां पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कायमगंज सरकारी अस्पताल में कंपिल पुलिस पहुंची। कंपिल थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन सूचना मिलने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक सोनू की पत्नी कल्पना और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू की चार वर्षीय और डेढ़ वर्षीय दो बेटियां हैं। परिवार अब मुआवजे और न्याय की उम्मीद कर रहा है।

मेमो रिसीव करने से पुलिस ने किया इंकार

सूत्रों की मानें तो सीएचसी में तैनात स्वास्थकर्मी सुभाष चन्द्र मंगलवार को युवक की मौत की सूचना देने मेमो रजिस्टर लेकर कोतवाली कायमगंज गए थे। जहां पुलिस ने मेमो रिसीव करने से मना कर दिया था। जिसके बाद परिजन अस्पताल से शव लेकर घर चले गए थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]