अधिकारी पर तीन हजार प्रतिमाह रिश्वत लेने का आरोप, वीडियो वायरल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- कोटेदारों द्वारा राशन वितरण के नाम पर घटतौली रुकने का नाम नहीं ले रही है, सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी अधिकारी व जनप्रतिनिधियो की मिली भगत से कोटेदारों द्वारा लगातार घटतौली की अनदेखी हो रही है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते है प्रशासन में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें राशन डीलर की दुकान पर एक घुटतौली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर राशन के साथ ईट का टुकड़ा रखकर वजन किया जा रहा है। जिसका उपभोक्ता द्वारा विरोध किए जाने कोटेदार ने कहा कि वह अधिकारी को ₹3000 प्रति माह रिश्वत देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि हमारी टीम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। लेकिन यह वीडियो तहसील कायमगंज के थाना शमसाबाद क्षेत्र के गांव राजलामई का बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो वीडियो वायरल होते ही पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

