नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 79 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शुरू,आधार कार्ड न होने पर गेट पर रुके छात्र, हिदायत के बाद प्रवेश – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

79 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा शुरू,आधार कार्ड न होने पर गेट पर रुके छात्र, हिदायत के बाद प्रवेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- जिले में 79 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह पेपर शुरू हो गया। पहला दिन होने के चलते अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे तक परीक्षार्थियों को प्रवेश दे दिया गया। एक दो परीक्षार्थी 8:15 बजे तक आते रहे। परीक्षा केंद्रों को मुख्य गेट पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। शहरी परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों के वाहन खड़े दिखे। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने 100 मीटर दूर वाहनों को खड़ा करवा दिया। बता दें कि कमालगंज कस्बा में चार विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा के केंद्र स्थापित किए गए हैं।
बुधवार सुबह 7:30 बजे ही हाईस्कूल की परीक्षा के लिए केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी लाइनें लग गईं। स्कूल के गेट पर खड़े शिक्षकों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र के साथ उनके आधार कार्ड भी देख कर अंदर जाने दिया। फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज व आर पी इंटर कॉलेज में कुछ छात्रों के पास आधार कार्ड न होने से उन्हें प्रवेश देने से रोक दिया। इस पर छात्र परेशान हो गए। उन्होंने केंद्र के आस-पास मौजूद लोगों से मोबाइल मांग कर परिजनों से आधार कार्ड मंगवाए। जिन परीक्षार्थियों के पास आधार कार्ड नहीं था, बाद में उन्हें दूसरे पेपर में साथ लाने की हिदायत लेकर प्रवेश दे दिया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]