नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एक मार्च को किसानों की समस्याएं सुनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

एक मार्च को किसानों की समस्याएं सुनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– अन्ना मवेशी व राशन डीलरों द्वारा की जाने वाली घटतौली से किसान परेशान 

कायमगंज/फर्रूखाबाद :  भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के नेताओं ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन हरपालगुट के जिलाध्यक्ष डा0 प्रेमचन्द्र सक्सेना के नेतृत्व में किसान नेता सात सूत्रीय मांग पत्र के लेकर तहसील परिसर पहुंचे जहां उन्होंने एसडीएम संजय कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 हरपाल सिंह एक मार्च को मंडी समिति कायमगंज किसानों की समस्याओं का सुनने आ रहे हैं जहां उनका जन्मदिन भी मनाया जाएगा। उनके आगमन पर मंडी समिति में बने किसान भवन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कानपुर अग्निकांड में जो घटना घटित हुई है उसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। अन्ना मवेशियों से जनपद के किसानों की फसलों का नुकसान हो रहा है इस मामले को कई बार प्रशासन को अबगत कराया जा चुका है किंतु समस्याका निस्तारण नहीं हो पा रहा। यथाशीघ्र समस्या का निस्तारण कराया जाए। राशन डीलरों द्वारा घटतौली की जा रही है। जनपद के सरकारी अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। जिससे मरीजों को बाहर मेडिकल से मंहगी दवाएं लेनी पड़ रही हैं। किसानों को केसीसी ब्याज पर छूट उपलब्ध कराई जाए। ज्ञापन देेने वालों में सूरजपाल सिंह,रामवीर सिंह चौहान,हुकुम सिंह यादव आदि किसान नेता साथ रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]