नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क हादसों में परीक्षार्थी सहित 7 घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सड़क हादसों में परीक्षार्थी सहित 7 घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- मंगलवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में हाई स्कूल के एक परीक्षार्थी सहित कुल छः लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां से एक परीक्षार्थी समेत दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पहली घटना कमालगंज थाना क्षेत्र के पहला गांव के पास हुई। यहां दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में 16 वर्षीय नितेश और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। नितेश को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।
दूसरी घटना राजेपुर थाना क्षेत्र में सामने आई। हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे रितिक की बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई। इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार अंकुर भी घायल हो गया। दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी क्रम में वीरपुर हरिहरपुर निवासी सूरज पांडेय भी एक अन्य दुर्घटना में घायल हो गए और उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में, हाई स्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे अंकित की बाइक भी दूसरी बाइक से टकरा गई। इस टक्कर में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लोहिया अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
एक अन्य सड़क हादसे में रोहित राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई अनुज राजपूत ने बताया कि रोहित बाजार से लौटते समय बाइक का हैंडल अचानक टूट जाने से सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई है।
एक साथ इतनी बड़ी संख्या में घायलों के लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचने से वहां कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]