नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रसव वसूली, मारपीट पर ईएमटी बर्खास्त,सीएमओ ने भ्रष्टाचार पर की कार्रवाई, नर्स का तबादला – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्रसव वसूली, मारपीट पर ईएमटी बर्खास्त,सीएमओ ने भ्रष्टाचार पर की कार्रवाई, नर्स का तबादला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  कायमगंज के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और मनमानी के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने सख्त कार्रवाई की है। प्रसव के नाम पर अवैध वसूली और तीमारदार से मारपीट के आरोप में एक एंबुलेंस ईएमटी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इसी मामले में एक स्टाफ नर्स का भी तबादला किया गया है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।
यह कार्रवाई एनबीएसयू में तैनात संविदा स्टाफ नर्स शीतल विश्वकर्मा के खिलाफ की गई थी। उन पर प्रसव के दौरान तीमारदार से पैसे मांगने का आरोप था, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सीएमओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद शीतल विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से अस्पताल से हटाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जिठौली राजेपुर स्थानांतरित कर दिया गया।
इसी प्रकरण में 102 एंबुलेंस के ईएमटी विमल कुमार पर भी गंभीर आरोप लगे थे। उन पर लाभार्थी के परिजनों के साथ अभद्रता करने, उनका मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने और मारपीट करने का आरोप था।
इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए सीएमओ ने कहा कि एंबुलेंस ईएमटी द्वारा की गई मारपीट की घटना अत्यंत खेदजनक है। ऐसे कृत्य से न केवल विभाग की छवि धूमिल होती है, बल्कि कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे कार्मिकों की विभाग को कोई आवश्यकता नहीं है।
सीएमओ ने जिला प्रोग्राम मैनेजर को निर्देश दिए हैं कि उक्त ईएमटी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाएं और उनकी जगह किसी अन्य ईएमटी की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इस मामले में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के कड़े निर्देश भी दिए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]