डंपर की टक्कर से तीन युवकों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नवाबगंज / फर्रुखाबाद
कस्बा नवाबगंज के मुख्य चौराहे पर शनिवार देर रात साढ़े बारह बजे एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। हादसा इतना भयावह था कि डंपर बाइक को घसीटते हुए एक पुराने पाकड़ के पेड़ को उखाड़ कर दुकान के टीन शेड में खड़ी कार से जा टकराया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
कैसे हुआ हादसा ?
जानकारी के अनुसार, जनपद एटा के थाना नया गांव के ग्राम कूड़ा नावर निवासी पुष्पेंद्र (20) पुत्र स्व. कमलेश सिंह, अर्पित यादव (18) पुत्र मान सिंह और निशु (15) पुत्र कैलाश एक ही बाइक पर सवार होकर फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे थे। जैसे ही वे नवाबगंज चौराहे पर पहुंचे, मोहम्मदाबाद मार्ग की ओर से आ रहे तेज रफ्तार राजस्थान नंबर के बजरी लदे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक और बाइक करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे, जबकि दो युवकों को डंपर रौंदता हुआ ‘मिश्रा बीज भंडार’ के पास लगे पाकड़ के पेड़ को उखाड़कर दुकान में जा घुसा। दुकान के बाहर टीन शेड में खड़ी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।

सोशल मीडिया से हुई पहचान
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों की स्थिति इतनी खराब थी कि पुलिस को अवशेषों को इकट्ठा करना पड़ा। शुरुआत में पहचान मुश्किल थी, लेकिन बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। रविवार सुबह परिजन थाने पहुंचे, तब जाकर शिनाख्त हो सकी। मृतक आपस में चचेरे भाई थे।

ग्रामीणों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल
स्थानीय निवासियों में इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि चौराहे पर ब्रेकर न होने और पूर्व की तरह हाई मास्क लाइट न होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। लोगों ने मांग की है कि मुख्य चौराहे पर दोबारा हाई मास्क लाइट लगाई जाए। चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर बड़े ब्रेकर बनाए जाएं।
सार्वजनिक स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएं ताकि घटनाओं की सटीक जानकारी मिल सके।
पुलिस कार्रवाई :- उपनिरीक्षक जगराम ने चाचा सुनील की तहरीर पर शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और डंपर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

