नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला,सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, बस का टिकट और पैसे बरामद – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला,सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, बस का टिकट और पैसे बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कोतवाली क्षेत्र के अचरा मार्ग स्थित सुभानपुर गांव में शनिवार को एक आम के बाग में पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी और इंस्पेक्टर क्राइम सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार यह आम का बाग डॉक्टर संतोष अग्रवाल का है।
मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष बताई गई। उसने नीली पैंट पहन रखी थी और उस पर प्राइवेट एमएसएफ (MSF) कंपनी की बेल्ट लगी थी, जिससे पुलिस को उसके किसी निजी सिक्योरिटी कंपनी में काम करने का अंदेशा हुआ। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
तलाशी के दौरान युवक की जेब से एक प्राइवेट बस का टिकट मिला, जबकि पेड़ के पास रखे बैग से 60 रुपये नकद, एक फोटो, कमीज, मोबाइल चार्जर, जैकेट और कैप बरामद हुई। हालांकि उसके पास से मोबाइल और कोई पहचान पत्र नहीं मिला था। बाद में मृतक की पहचान मेरापुर थाना क्षेत्र के अचरा चौकी अंतर्गत बसई खेड़ा गांव निवासी सत्येंद्र पुत्र रामवीर यादव के रूप में हुई।
ग्राम प्रधान मुकेश यादव के अनुसार वह गुरुग्राम में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था और दो दिन से लापता था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक अविवाहित था और परिवार में बड़ा भाई पुष्पेंद्र व एक छोटी बहन है।
घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और मां मीरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]