नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टकोरा मारकर महिला को किया घायल, आरोपी पुलिस हिरासत में – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

टकोरा मारकर महिला को किया घायल, आरोपी पुलिस हिरासत में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- गोदाम में तम्बाकू पुड़िया पुड़िया भरने जा रही महिला को युवक ने सरे राह टकोरा से प्रहार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सुबह हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
क्षेत्र के गांव रूटोल निवासी रेखा कोरी (35) पत्नी मनोज पेंटर रोज की भांति तम्बाकू गोदाम में पुड़िया भरने जा रही थी। सुबह लगभग साढ़े सात बजे कैसर खां अड्डा – रेलवे क्रासिंग के बीच में गांव के ही युवक मनोज पुत्र गोपी चन्द्र कोरी ने अचानक उस पर टकोर से प्रहार करना शुरू कर दिया। जिससे महिला गम्भीर रूप से होकर तड़पने लगी। सूत्रों की माने तो कुछ राहगीरों ने ललकार कर युवक की घेराबंदी कर ली घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया और घायल महिला को उपचार हेतु सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक विपिन कुमार ने प्रथम उपचार के बाद महिला को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। महिला के परिजनों ने बताया कि शाम पुड़ियों की खांच भरने के दौरान रेखा और महेश के बीच कहा सुनी हुई थी। लेकिन इस तरह महेश घटना को अंजाम देगा, इसकी कल्पना भी नहीं की थी। सुबह हुई घटना क्षेत्र में आग की तरह फैलने लगी। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर लोग चर्चा कर रहे थे कि कोतवाली पुलिस का अपराधियों को कोई खौफ नहीं है ?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]