नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , टावर पर चढ़ा युवक, बोला- पत्नी आएगी तभी उतरूंगा, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, लोगों को याद आई फिल्म शोले – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

टावर पर चढ़ा युवक, बोला- पत्नी आएगी तभी उतरूंगा, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, लोगों को याद आई फिल्म शोले

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- जनपद के मुबारिकपुर गांव में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक गुस्से और निराशा में आकर 132 केवी हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। युवक ने खुद यूपी 112 पर कॉल कर सूचना दी कि वह टावर पर चढ़ चुका है और जान दे देगा। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर तुरंत पुलिस बल पहुंच गया।
जानकारी के अनुसार, मुबारिकपुर निवासी रवि सोमवार देर शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर मूसाखिरिया गांव में लाखन सिंह के खेत में खड़े हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ते ही उसने पुलिस को फोन कर अपनी स्थिति बताई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया, लेकिन युवक अपनी जिद पर अड़ा रहा। हाईवोल्टेज ड्रामा को देखकर लोगों को शोले फिल्म में जय – वीरू के डायलॉग याद आने लगे जिसमें हीरो धर्मेंद्र वीरू के किरदार में पानी टंकी पर चढ़कर चिल्लाता है गांव वालों मर जावा कूद जावा और बसंती की मौसी को शादी के लिए मनाता हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]