Dhruv Rathee ने भगवान राम और माता सीता समेत पांडवों पर दी विवादित टिप्पणी कहा- खाते थे मांस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। ज्यादातर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले Dhruv Rathee एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं।
इस बार बीजेपी या कोई फिल्म नहीं है। बल्कि हिंदुओं के आराध्या रामजी और माता सीता के साथ पांडव हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने हिंदुओं के आराध्या भगवान प्रभु श्री राम और माता सीता के अलावा पांडवों को लेकर दावा कि वो मांसाहारी थे। जिसके बाद नेटिजन्स उनपर गुस्सा हो रहे हैं।
https://x.com/i/status/2035900592384774375
ध्रुव राठी ने भगावन राम को बताया मांसाहारी हुए ट्रोल (Dhruv Rathee Claim Ramji And Mata Sita Eat Nonveg)-
मशहूर यूट्यूबर Dhruv Rathee ने कुछ दिन पहले रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एक वीडियो यूट्यूबर पर अपलोड किया था। जिसमें फिल्म को प्रोपोगेंडा बताया था। और आदित्य धर से बीजेपी ज्वाइन करने के लिए कहा था। तो वहीं अब एक बार फिर से Dhruv Rathee विवादों में आ गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि प्रभु राम और माता सीता मांसाहारी थे। उन्होंने ये भी कहा कि माता सीता ने गंगा जी को मीट ऑफर किया था। तो वहीं पांडवों ने इतने हिरण का शिकार करके खाया था कि हिरण ही खत्म हो गए थे। जिसके बाद Dhruv Rathee को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामने करना पड़ रहा है।
एक यूजर ने लिखा- Dhruv Rathi द्वारा कुछ किताबों का प्रसंग लेकर भगवान राम द्वारा मांस खाए जाने के दावे के बाद देश में बवाल सा मचा हुआ है, उनके ऊपर FIR भी करवाई जा रही हैं, मुझे लगता है इस जगह ध्रुव राठी पर FIR की जगह उन लोगों को ध्रुव राठी को गलत साबित करना चाहिए था, ऐसा न करके हिंदूवादी लोगों ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। ध्रुव के ऊपर FIR करके उन्होंने खुद ध्रुव राठी को मौका दे दिया है कि वो खुद को सही साबित करने के लिए अब खुलकर बोलेंगे…. हिंदूवादी लोगों को सोच-समझकर कार्य करने की जरूरत थी!!
तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- पांडवों ने इतना हिरन का मांस खाया कि जंगल में हिरन ही खत्म हो गए”
“सीता जी गंगा को मीट ऑफर करती है” ध्रुव राठी ने पोंगा पंडितों की पोल खोल कर रख दी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

