पांच कुण्डीय महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण का शुभारंभ,कलश यात्रा निकाली
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ : – अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा 30 मार्च से तीन अप्रैल तक ग्राम महरुपुर सहजू फतेहगढ़ में आज प्रथम दिवस की प्रातः कालीन बेला में कलश यात्रा के माध्यम से पावन प्रज्ञा पुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा वाचक आचार्य सरित सिंह, सहायक नरेन्द्र देव नाल, वादक पुष्पेंद्र सिंह ,ऑक्टोपैड रोहित, गांव की सभी बहनों ने भाग लिया एवं शांतिकुंज हरिद्वार से आए ज्योति कलश का पूजन अर्चन वंदन किया गया जिसमें हमारी मुख्य बहिनें भाई उपस्थित रहे। ममता राजपूत, रामबहादुर राजपूत, ममता कटियार, प्रतिमा राजपूत रानी कटियार एवं गायत्री शक्तिपीठ फूस बंगला फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के ट्रस्टीगढ़ उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


