नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 33 साल बाद सुधरेगा जलकल,लीकेज मरम्मत के चलते 10 दिन पानी की किल्लत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

33 साल बाद सुधरेगा जलकल,लीकेज मरम्मत के चलते 10 दिन पानी की किल्लत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 1 अप्रैल से पेयजल संकट रहेगा। पटवनगली स्थित बड़ी पानी की टंकी की मरम्मत और रखरखाव कार्य के कारण आगामी 10 अप्रैल तक मुख्य जलापूर्ति बाधित रहेगी। इससे पटवन गली, चिलांका, छपटी, बजरिया रामलाल, चिलौली पठान, श्यामा गेट, सधवाड़ा, पाठक और नुनहाई जैसे मोहल्ले प्रभावित होंगे।
अवर अभियंता जलकल प्रशांत कुमार ने बताया कि 9 लाख लीटर क्षमता वाली इस टंकी की सफाई, रंगाई-पुताई और लीकेज की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह जीर्णोद्धार आवश्यक है।

ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति

मरम्मत अवधि के दौरान, पटवनगली स्थित छोटी पानी की टंकी से वैकल्पिक जलापूर्ति की जाएगी। हालांकि, इसकी सीमित क्षमता के कारण नगरवासियों को दिन में केवल 5 बार, प्रत्येक शिफ्ट में 25 मिनट के लिए पानी मिलेगा। इसके अतिरिक्त, मोहल्लों में लगे ट्यूबवेल से भी पानी की आपूर्ति की जाएगी।

यह टंकी वर्ष 1992 में बनाई गई थी और इससे नगर के लगभग दो हजार परिवारों को पानी की आपूर्ति होती है। पालिका प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पानी का संचय कर लें और पानी की बर्बादी से बचें।

मरम्मत कार्य 10 अप्रैल तक पूरा

अधिशासी अधिकारी डॉ. लवकुमार मिश्रा ने बताया कि मरम्मत कार्य 10 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। 11 अप्रैल से बड़ी टंकी के माध्यम से जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल हो जाएगी। इस कवायद का उद्देश्य भविष्य में लीकेज को रोकना और नगरवासियों को बेहतर गुणवत्ता वाला जल उपलब्ध कराना है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]