नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डंपर की टक्कर से दो भाई घायल,स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

डंपर की टक्कर से दो भाई घायल,स्कूल से लौटते समय हुआ हादसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कायमगंज-दिल्ली रोड पर ढमढेरा गांव स्थित बंबे पुल के पास बुधवार को एक डंपर ने स्कूल से लौट रहे दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
कम्पिल थाना क्षेत्र के आजमनगर निवासी रंजीत के पुत्र अनुराग (10 वर्ष) और अनमोल (8 वर्ष) गांव के एक स्कूल में पढ़ते हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद वे साइकिल ठीक कराने ढमढेरा आए थे। साइकिल बनवाकर घर लौटते समय पुल के पास मुड़ते वक्त पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चे उछलकर दूर जा गिरे। एक बच्चा पास के बंबे में गिरा, जबकि दूसरा सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। उनकी साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद डंपर अनियंत्रित होकर बंबे की दीवार तोड़ते हुए पगडंडी पर पलट गया। इस दौरान चालक सोनू (निवासी गोंडा) भी घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस को तुरंत दी गई थी, लेकिन पुलिस करीब 45 मिनट की देरी से मौके पर पहुंची। इस बीच ग्रामीणों ने डंपर चालक और उसके दो हेल्परों को पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
चालक ने बताया कि वह कन्नौज से पटिया उतारकर अलीगंज जा रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]