नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पांच बच्चों की मां ने की आत्महत्या – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पांच बच्चों की मां ने की आत्महत्या

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक महिला ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 35 वर्षीय चांदनी ने अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ दिया है।
पुलिस के अनुसार, मृतका चांदनी पिछले लगभग दो वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और उसका इलाज चल रहा था। घटना के समय उसके पति प्रमोद कुमार दवा लेने गए हुए थे।
घर पर चांदनी की 15 वर्षीय बहन नीलम और पांच बच्चे मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चांदनी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसकी बहन नीलम ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर उसने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों द्वारा दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारा गया,लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी ।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि महिला ने बीमारी से तंग आकर यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
चांदनी का मायका बदायूं जनपद के ओसावा थाना क्षेत्र के गिउड़ी गांव में था। लगभग आठ वर्ष पहले उसकी शादी प्रमोद कुमार से हुई थी। वह अपने पीछे पांच बच्चे हर्षिता, गुनगुन, ऋषि, राबिया और अंश छोड़ गई है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]