नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महिलाओं ने स्कूटी बाइक रैली निकालकर दिखाई ताकत:नारी शक्ति वंदन अधिनियम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

महिलाओं ने स्कूटी बाइक रैली निकालकर दिखाई ताकत:नारी शक्ति वंदन अधिनियम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- बुधवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के उपलक्ष्य में सदर विधानसभा क्षेत्र के टाउनहॉल से महिलाओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में स्कूटी-बाइक रैली निकालकर एकता की ताकत दिखाई।स्कूटी बाइक मुख्य मार्ग पक्का पुल,चौंक,घुमना,लाल सराय होते हुए बद्रीविशाल डिग्री कालेज पर समाप्त हुई।भाजपा महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हाथों में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लिए नारे लगाते दिखी। रवाना होने से पूर्व महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद,नारी शक्ति जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत देश की महिलाओं को 33 %आरक्षण देकर मातृशक्ति उनके हाथों को मजबूत करने का कार्य किया है।इस कानून के माध्यम से राजनीति में भागीदारी बढाना और उन्हें नीति निर्माण में सीधे शामिल करना है।मातृशक्ति सिर्फ वोट बैंक बनकर न रह जाए बल्कि समाज में उनकी भागीदारी सर्वोच्च होनी चाहिए पिछली सरकारों ने देश की महिलाओं और मातृशक्ति को मजबूत करने में कोई ठोस निर्णय नहीं लिए। उन्हें सिर्फ अपने राजनीतिक लाभ के लिए वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया।भारत के विकास में भागीदार सुनिश्चित करने के लिए केन्द्र सरकार का यह अधिनियम दूरदर्शी परिणाम देगा।आज इस बाइक रैली के माध्यम से पूरे जनपद में इस कार्यक्रम को प्रत्येक जनपद और मंडल स्तर पर चलाया जाएगा। ताकि जनपद की प्रत्येक तक केन्द्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय की जानकारी दी जा सके।जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे ने बताया केन्द्र की भाजपा सरकार के महिलाओं के लिए गए इस ऐतिहासिक फैसला मातृशक्ति का सशक्तिकरण होगा देश की मातृशक्ति एक सम्मान का प्रतीक है।इस अधिनियम के आने के बाद संगठन द्वारा विशेष प्रचार अभियान शुरू किया गया है।इसके प्रचार अभियान के तहत पार्टी इस कानून के लिए जन समर्थन हासिल करेगी। जिला मंत्री स्वेता दुबे ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33% आरक्षण प्रदान करता है।यह अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा को छोड़कर किसी भी अन्य राजनीतिक दल ने महिला सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस नीति या निर्णय नहीं दिए। जिसके कारण कई दशकों तक राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की जो भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए थी वह नहीं हो सकीं।लेकिन भाजपा सरकार ने मातृशक्ति को मजबूत करने
के लिए इस अधिनियम को पारित कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है।इस अवसर पर जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत, जिला मंत्री हिना दवे फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्रा अगिनहोत्री,पूर्व जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना, सुजाता सिंह,सभासद बिटाना चौहान,सुमन राजपूत, अल्का सिंह,मीना मिश्रा,अनु शुक्ला, रुचि बाजपेई, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीरा सिंह,किरण सिंह, यशोदा सिंह,डोली भारद्वाज,सुखदेवी मिश्रा,अफजिला खान,मधु मिश्रा, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित,जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे,जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम,जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल,जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, नगर भाजपा मंडल महामंत्री आरके दीक्षित,किसान मोर्चा क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य आदित्य मिश्रा, बढ़पुर मंडल अध्यक्ष संतोष राजपूत, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह सिसौदिया, जिला मंत्री शिव मोहन सिंह, जिला मंत्री पंकज पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]