‘धर्म के आधार पर मुस्लिमों को किसी तरह का आरक्षण गैरसंवैधानिक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
लोक सभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अखिलेश यादव ने पूछा कि जनगणना क्यों नहीं हो रही। मैं सदन के माध्यम से देश की जनता को बताना चाहता हूं कि जनगणना का काम शुरू हो चुका है और जारी है।
शाह ने कहा कि अखिलेश ने कहा कि वह जातीय जनगणना की मांग करेंगे। तो उनको बता दें कि सरकार जाति की जनगणना करने का फैसला ले चुकी है। जाति के साथ ही जनगणना हो रही है।अमित शाह ने कहा कि धर्मेंद्र यादव कह रहे हैं कि कॉलम नहीं है। उनको ये मालूम होना चाहिए कि अभी घरों की गिनती हो रही है। घरों की कोई जाति नहीं होती। सपा का बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दे। उनके ये कहते ही सदन में हूटिंग शुरू हो गई। अखिलेश यादव जोर से हंस पड़े। वहीं धर्मेंद्र यादव अपनी सीट से उठने लगे। तभी अखिलेश ने उनको बैठने का इशारा किया। शाह ने कहा कि जब व्यक्तियों की, नागरिकों की जनगणना होगी, तब उसमें जाति का कॉलम रखा है। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये जनगणना जातीय जनगणना के साथ ही होने वाली है।
मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण पर क्या बोले अमित शाह ?
धर्मेंद्र यादव ने मुस्लिम महिलाओं के आरक्षण वाले सवाल पर अमित शाह ने कहा कि ये बात एकदम गैर संवैधानिक है। हमारा संविधान किसी भी तरह के धर्म के आधार पर आरक्षण की बिल्कुल भी मंजूरी नहीं देता है। उन्होंने सरकार का संकल्प बताते हुए कहा कि धर्म के आधार पर मुस्लिमों को किसी भी तरह का आरक्षण गैरसंवैधानिक है।
अमित शाह ने कहा कि शाह ने गैरसंवैधानिक होने की बात कही। हो सकता है कि उन्होंने धर्म की बात कही हो। लेकिन पूरा देश आधी आबादी को आरक्षण चाहता है। मैं ये जानना चाहता हूं कि क्या मुस्लिम महिलाएं आधी आबादी में नहीं आतीं ? उनके सवाल का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा कि सपा सारी टिकटें मुस्लिम महिलाओं को दे दे, इसमें हमें कहां आपत्ति है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


